नवाबगंज: देवा-कुर्सी रोड पर बेकाबू कार ने दो दुकानों को मारी टक्कर, भैंस की मौत, बच्ची घायल
बाराबंकी के देवा-कुर्सी रोड स्थित ग्राम पंचायत धरसंडा में मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। खिलावन दास कुटी के पास तेज रफ्तार में आ रही UP 32 FL 3070 नंबर की वेगनआर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी लकड़ी की दो दुकानों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि मौके पर एक भैंस की मौत हो गई।