राठ: राठ जिला बनाओ की मांग फिर तेज, व्यापारियों ने राठ तहसील में जिला घोषित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Rath, Hamirpur | Jun 1, 2026 राठ तहसील परिसर में आज सोमवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल हमीरपुर के जिला अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा टीम के द्वारा राठ को जिला घोषित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने तहसील परिसर में राठ जिला बनाओ के समर्थन में नारेबाजी भी की।