खलीलाबाद: मझगवां गांव की महिला छत से गिरी, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती
खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजे 65 वर्षीय महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वह छत पर काम करने के बाद नीचे उतर रही थी, तभी पैर फिसलने से गिर पड़ी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में किसी तरह महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है