हमीरपुर: छिरका चौराहा के पास NH 34 पर दो डंपरों की सीधी भिड़ंत में दो लोग हुए जख्मी, चालक फरार
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के गांव छिरका चौराहा के पास नेशनल हाईवे 34 पर डंपरों की सीधी भिड़ंत में एक डंपर केचलक व खलासी घायल हो गए । दूसरे डंपर का चालक घटना स्थल से फरार हो गया। दोनों घायलों का मौदहा अस्पताल में इलाज जारी है।यह जानकारी रविवार को बारह बजे मिली।