बालोद: नाइट ड्यूटी से लौटे पुलिस कांस्टेबल ने पुलिस क्वार्टर में लगाई फांसी, पत्नी-बच्चे शादी में गए थे
Balod, Balod | Apr 30, 2026 बालोद जिले में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ग्राम हथौद (सुरेगांव) निवासी 35 वर्षीय लीवन भुआर्य के रूप में हुई है। जो पुलिस लाइन बालोद में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि वह करीब चार महीने पहले ही जिला अस्पताल के सामने स्थित पुलिस कॉलोनी में अपने परिवार के साथ शिफ्ट हुआ था।