बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में सरकारी योजनाओं की समीक्षा के लिए कलेक्टर की बैठक, स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश
बांसवाड़ा। जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार दोपहर 2:45 बजे बैठक लेकर सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा जल स्वावलंबन योजना के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं में लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें।