हंडिया: सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे से ग्रामीण नाराज, कार्रवाई न होने का आरोप लगाया
हंडिया तहसील के दलपतपुर गांव में सरकारी तालाब पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार शाम 04 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण सखाराम का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद एसडीएम हंडिया ने बेदखली और क्षतिपूर्ति का आदेश दिया था, लेकिन कई महीने बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया।