कानपुर: तेज बारिश में पीपल का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग
कल्याणपुर के राकेश होटल तिराहे पर तेज बारिश में विशालकाय पीपल का पेड़ टूट कर गिर गया। वहीं पीपल के पेड़ के नीचे खड़े लोग बाल बाल बच गए।क्षेत्रीय शैलेश सोनकर ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया तेज बारिश होने के चलते कई लोग पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। अचानक पेड़ गिरा लेकिन पेड़ के नीचे खड़े लोगों की जान बच गई।पेड़ गिरने की वजह से एक तरफ का आवागमन भी ठप हो गया।