बिसौली: बिसौली नगर में बिजली घर पर भूख हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मियों का अनशन केला खिलाकर अधिशासी अभियंता ने कराया समाप्त
Bisauli, Budaun | Apr 19, 2026 बिसौली में विद्युत संविदा कर्मियों की चल रही भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जहां पूर्व नोटिस के तहत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव के नेतृत्व में आंदोलन जारी था।अधिशासी अभियंता ने स्वयं कर्मचारियों को केला खिलाकर अनशन समाप्त कराया।