कुम्भराज: कुंभराज में मोहर्रम जुलूस में हथियार लहराते का विश्व हिंदू परिषद ने लगाया आरोप, वीडियो वायरल थाने में दिया ज्ञापन
Kumbhraj, Guna | Jun 27, 2026 कुंभराज में विश्व हिंदू परिषद ने 27 जून को कुंभराज थाना में ज्ञापन दिया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सोनू योगी ने आरोप लगाते हुए कहा, 26 जून को कुंभराज में मोहर्रम जुलूस में हथियार लहराए गए जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुंभराज शांति प्रिया नगर है, लोगों में डर का माहौल है। पुलिस को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।