डीग: डीग में ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ, 15 दिन में सभी पंचायतों तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी
Deeg, Bharatpur | Apr 28, 2026 राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले में ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर से गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने एलईडी युक्त मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।