* सड़क से पलटी HRTC बस, ड्राइवर-कंडक्टर और यात्री घायल
* हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया.
* थाना चौकी क्षेत्र से सरकाघाट की ओर आ रही एचआरटीसी बस भटेड़ा चौकी के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई. * राहत की बात यह रही कि बस गहरी खाई में गिरने के बजाय सड़क के किनारे निचली ओर फंस गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया.
Nurpur, Kangra | Jun 22, 2026