सुमेरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरसों तेल फैक्ट्री पर छापा मारा है। जाखामाता रीको क्षेत्र स्थित विनायक कॉरपोरेशन में जांच के दौरान 12 हजार 495 किलो सरसों तेल सीज किया गया।
टीम को फैक्ट्री में विभिन्न ब्रांडों के टीन मिले, जिनमें तेल की पैकिंग किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं परिसर में गंदगी और स्वच्छता मानकों की अनदेखी भी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, इस फर्म के नमूने पहले भी जांच में अवमानक पाए गए थे और जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बावजूद उत्पादन जारी रहने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
अब तेल के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस कार्रवाई से क्षेत्र के तेल कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Sumerpur, Pali | Jun 12, 2026