अकोढ़ी गोला: आयर कोठा में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया
आयर कोठा में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध ।रोहतास जिले के आयर कोठा थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों, दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।