जोधपुर: बारह मिल कैरू क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में कल गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कमठा मजदूर को चपेट में ले लिया। उसे उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया लेकिन आज शुक्रवार देर शाम करीब 5:00 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस से पूरे मामले में अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है