फुलवरिया: दुबवलिया गांव में शराब कांड का एक अभियुक्त गिरफ्तार, श्रीपुर थाने में एक माह पहले दर्ज हुआ था मामला
श्रीपुर थाना की पुलिस ने दुबबलिया गांव में गुरुवार की सुबह 11:00 बजे कार्रवाई कर बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के प्राथमिकि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के दुबीवलिया गांव निवासी परमानंद शर्मा के पुत्र लालू शर्मा को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया। एक माह पूर्व ही श्रीपुर थाना में मामला दर्ज हुआ था।