धमतरी: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही कांग्रेस ने कहा- सरकार ने बढ़ा दिए गैस सिलेंडर के दाम
बता दे कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धमतरी गोल बाजार के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने रातों-रात सिलेंडर के दाम बढ़ाकर आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है।