पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के चकमका ओपी ने 51.77 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एक मोबाइल और मोटरसाइकिल भी ज़ब्त
Purnea East, Purnia | May 5, 2026
पूर्णिया जिले के चकमका ओ0पी0 (जानकीनगर थाना) के द्वारा सूचना के आधार पर बीते दिन एक मोटरसाईकिल सहित कुल 51.77 ग्राम स्मैक एवं एक मोबाईल को जप्त करते हुए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त सिकंदर आलम, उम्र 19 वर्ष, सा0 सोहराजाबर, वार्ड नं0-08, थाना बायसी, जिला पूर्णिया निवासी को अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया