मुज़फ्फरनगर: सुजड़ू चुंगी पर अशोक की लाट हटाने के विरोध में संयुक्त हिंदू मोर्चा गरजा, स्वाधीनता चौक का नाम नहीं बदलेगा
सुजड़ू चुंगी स्थित अशोक की लाट हटाने और स्वाधीनता चौक का नाम बदलने के विरोध में रविवार को संयुक्त हिंदू मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया। मनोज सैनी, शालु सैनी, लोकेश सैनी और अरविंद सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गौरव स्वरूप से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि लाट को भव्य बनाया जाएगा और चौक का नाम नहीं बदला जाएगा।