भोरे: परसही गांव में मारपीट कांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत मे भेजे गए
भोरे थाना क्षेत्र के परसही गांव मे पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट कांड मे शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया हैं। दो जुन को परसहीं मे मारपीट की घटना घटित हुई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उनके घर से गिरफ्तारी कि है। दोनो आरोपी राजदेव राम तथा बबलु राम बताए गए है।