संग्रामपुर: संग्रामपुर के रायकड़ टांड़ी के ग्रामीण बिजली के पोल के सहारे नदी पार कर रहे
नगर पंचायत संग्रामपुर के वार्ड संख्या 5 स्थित करीब 300 आबादी वाला रायकड़ टांड़ी गांव आज भी सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। प्रखंड मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर स्थित इस गांव में पहुंचने के लिए ग्रामीणों को नरहर नदी के बीच रखे बिजली के पोल का सहारा लेना पड़ता है। शनिवार शाम से हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से पोल पूरी तरह पानी मे