डुमरांव: डुमरांव ओवरब्रिज निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, नाला निर्माण शुरू, 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य
Dumraon, Buxar | Apr 27, 2026 डुमरांव में बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ता नजर आ रहा है। करीब 57.44 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना में लोड टेस्ट पाइलिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अब जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नाले का निर्माण शुरू कर दिया गया है।