शामली: लिलौन निवासी वृद्ध महिला ने पड़ोसियों पर परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया, डीएम से की शिकायत
Shamli, Shamli | May 16, 2026 शनिवार की दोपहर 1 बजे शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी वृद्ध महिला सुमित्रा अपने परिजनों के साथ शामली तहसील में पहुंची। यहां संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान वृद्धा ने डीएम शामली से शिकायत करते हुए पड़ौसियों पर परिवार को विभिन्न प्रकार से परेशान करने व परिवार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का आरोप लगाया। जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन मिला।