खतौली: खतौली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोगपुर के किसानों की फसलें हुई जलमग्न, सिंचाई विभाग पर लापरवाही के आरोप
खतौली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोगपुर में किसानों की कई बीघा फसल हुई जलमग्न, बुधवार शाम 4:00 बजे के करीब किसान जैसे ही खेतों में पहुंचे तो उनके चेहरों पर पूरी तरह मायूसी छाई मिली, जानकारी के मुताबिक अत्यधिक गांव का पानी सिंचाई विभाग के नाले से ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों में भर जाता है और किसानो की फसले डूब कर बेकार हो जाती है