जनपद में 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अभियान का शुभारंभ शनिवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय, कबीरचौरा से किया।