बेगूसराय: ITI कैंपस में 30 मई को जॉब कैम्प, 40 पदों पर होगी भर्ती
आइटीआइ कैंपस में जिला नियोजनालय द्वारा 30 मई को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां संगम मैनेजर के कुल 40 पदों पर बहाली की जायेगी. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि इक्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को जॉब कैम्प में शामिल हो सकते हैं.