मुरैना नगर: कमिश्नरी कॉलोनी वन स्टॉप सेंटर से भागी युवती फिर पकड़ी गई, महावीरपुरा से दबोचा, पहले भी भागने का रिकॉर्ड
मुरैना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में वन स्टॉप सेंटर से मार्च 2025 में भागी युवती को पुलिस ने आज रविवार क़ो महावीरपुरा इलाके से पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसे एक घर से दस्तयाब किया गया। पुलिस के अनुसार युवती पहले भी सेंटर से भाग चुकी है। फिलहाल महिला पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रही हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।