ग्वालियर गिर्द: चोरी की वारदात के 24 घंटे बाद ऑटो सहित 3 शातिर चोर पकड़े गए, माल बरामद
माधवगंज पुलिस में 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने गुरुवार को सूने घर में सेंध लगाई थी और हजारों रुपए का माल गायब कर दिया था।माधवगंज पुलिस ने इस सिलसिले में रामू आदिवासी, शिवम वंशकार और सरताज खान को पकड़ लिया यह लोग एक बिना नंबर की ऑटो में आपागंज के खाली पड़े मैदान में बैठकर दूसरी वारदात की योजना बना रहे थे।