Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
shivamwalsur04_
No video available
26
राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष, NSUI राष्ट्रीय सचिव विनोद जाखड़ की लोकप्रियता! #VinodjakharRU
22.4k views |
Barmer, Barmer
| Mar 6, 2021
#vinodjakharru
MORE NEWS
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को लेकर बाड़मेर विधायक डॉक्टर प्रियंका चौधरी ने सार्वजनिक मंच पर... Ravindra Singh Bhati Dr Priyanka Chaudhary
Barmer, Barmer | Jun 15, 2026
बाड़मेर में कांग्रेस का कोई अलग धड़ा नहीं, सब एक हैं, आगामी दिनों में सभी एक मंच पर दिखेंगे - सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल। Ummeda Ram Beniwal Mewaram Jain Azad Singh Rathore
Barmer, Barmer | Jun 15, 2026
बालोतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश जिलेभर की पुलिस द्वारा बेहतर सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधक हेतु तीन दिवसीय सघन अभियान चलाया। ए श्रेणी की नाकाबंदी कर कुल 2380 वाहनों की गहन चैकिंग की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती 37 वाहन जब्त। Balotra Police
Barmer, Barmer | Jun 15, 2026
वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड शेयर बाजार में सूचीबद्ध, उत्पादन 5 लाख बैरल प्रतिदिन तक बढ़ाने का लक्ष्य बाड़मेर, 15 जून। भारत की अग्रणी निजी क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड ने सोमवार को बीएसई और एनएसई पर अपने इक्विटी शेयरों की सफल सूचीबद्धता के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। कंपनी की यह लिस्टिंग उसके विकास के नए चरण की शुरुआत के साथ-साथ भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। यह सूचीबद्धता वेदांता लिमिटेड के ऐतिहासिक डिमर्जर और दोनों प्रमुख शेयर बाजारों से आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद संभव हुई है। इसके साथ ही वेदांता ऑयल एंड गैस देश की अग्रणी सूचीबद्ध निजी क्षेत्र की अपस्ट्रीम तेल एवं गैस कंपनी बन गई है। मुंबई स्थित बीएसई कार्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में वेदांता समूह के चेयरमैन एवं संस्थापक अनिल अग्रवाल ने सेरेमोनियल बेल बजाकर ट्रेडिंग की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रिया अग्रवाल हेब्बर, नवीन अग्रवाल, आकर्ष हेब्बर तथा वेदांता ऑयल एंड गैस के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम गास्ट भी उपस्थित रहे। इस मौके पर अनिल अग्रवाल ने कहा, “हमारा लक्ष्य उत्पादन को बढ़ाकर 5 लाख बैरल प्रतिदिन तक ले जाना है। इसके लिए लागत-कुशल संचालन मॉडल और अनुकूल नीतिगत वातावरण का सहारा लिया जाएगा। भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में हमें अग्रणी भूमिका निभानी है। आने वाले वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित वैश्विक अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ खनिजों और तेल-गैस की मांग तेजी से बढ़ेगी, और हम इन्हीं क्षेत्रों में कार्यरत हैं।” डिमर्जर के तहत एक रुपये अंकित मूल्य वाले कुल 391.03 करोड़ इक्विटी शेयर ट्रेडिंग के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। स्वीकृत व्यवस्था योजना के अनुसार, वेदांता लिमिटेड के प्रत्येक पात्र शेयरधारक को उसके प्रत्येक एक शेयर के बदले वेदांता ऑयल एंड गैस सहित अन्य तीन नई सूचीबद्ध कंपनियों का एक-एक शेयर आवंटित किया गया है। कंपनी का मानना है कि यह लिस्टिंग स्वतंत्र और क्षेत्र-विशिष्ट कारोबारों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी, जिससे प्रत्येक इकाई को अलग प्रबंधन, स्पष्ट परिचालन फोकस और स्वतंत्र विकास रणनीति अपनाने का अवसर मिलेगा। एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में वेदांता ऑयल एंड गैस घरेलू हाइड्रोकार्बन उत्पादन बढ़ाने, अन्वेषण गतिविधियों को गति देने और दीर्घकालिक निवेश आकर्षित करने पर अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगी। ‘केयर्न’ ब्रांड के तहत संचालित कंपनी के पास देशभर में फैले लगभग 47,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 44 ऑनशोर और ऑफशोर ब्लॉक्स का मजबूत पोर्टफोलियो है। इसकी परिसंपत्तियां राजस्थान, पूर्वी एवं पश्चिमी तट तथा उत्तर-पूर्व भारत के प्रमुख हाइड्रोकार्बन बेसिनों में स्थित हैं। वेदांता ऑयल एंड गैस ने 56.38 प्रतिशत प्रमोटर हिस्सेदारी और 43.46 प्रतिशत सार्वजनिक हिस्सेदारी के साथ कारोबार की शुरुआत की है। कंपनी के अनुसार, इसमें 21.78 लाख से अधिक शेयरधारकों के साथ संस्थागत और खुदरा निवेशकों की व्यापक भागीदारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह लिस्टिंग ऐसे समय में हुई है, जब भारत की ऊर्जा मांग लगातार बढ़ रही है और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए घरेलू उत्पादन बढ़ाना राष्ट्रीय प्राथमिकता बन गया है। ऐसे परिदृश्य में वेदांता ऑयल एंड गैस की स्वतंत्र पहचान देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई मजबूती प्रदान कर सकती है।
Barmer, Barmer | Jun 15, 2026
कोटा एसीबी की बूंदी में ट्रैप कार्यवाही, तीन फोरेस्ट गार्ड 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एक फोरेस्ट गार्ड डिटेन जयपुर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई कोटा द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी रूपाराम फोरेस्ट गार्ड, रामावतार फोरेस्ट गार्ड एवं विजेन्द्र फोरेस्ट गार्ड को परिवादी से 10,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी साबूलाल फोरेस्ट गार्ड को पूछताछ हेतु डिटेन किया गया है। *भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री गोविंद गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. कोटा को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई कि परिवादी द्वारा ग्राम लक्ष्मीपुरा, जिला बूंदी में अपनी जेसीबी मशीन से खेत सुधार एवं खाद डालने का कार्य किया जा रहा है। दिनांक 10.06.2026 को आरोपी रूपाराम फोरेस्ट गार्ड एवं अन्य वन विभाग कार्मिकों द्वारा परिवादी की जेसीबी मशीन को संचालित करने देने की एवज में 1 लाख रुपये प्रतिमाह रिश्वत राशि की मांग की गई तथा रिश्वत राशि नहीं देने पर जेसीबी मशीन को जब्त करने की धमकी देकर परिवादी को परेशान किया जा रहा था। जिस पर ए.सी.बी. कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया गया। दिनांक 11.06.2026 को मांग सत्यापन की कार्यवाही के दौरान आरोपियों द्वारा 50,000/- रुपये प्रतिमाह रिश्वत राशि मांगे जाने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान ही आरोपियों द्वारा परिवादी से 5,000/- रुपये रिश्वत राशि जबरन प्राप्त कर ली गई। आरोपियों द्वारा रिश्वत राशि मांगे जाने की पुष्टि होने के उपरांत आज दिनांक 15.06.2026 को पुलिस निरीक्षक श्रीमती चन्द्रकंवर के नेतृत्व में गठित ट्रैप दल द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी रूपाराम फोरेस्ट गार्ड, रामावतार फोरेस्ट गार्ड एवं विजेन्द्र फोरेस्ट गार्ड को परिवादी से बरदा डेम, जिला बूंदी स्थित वन विभाग की चौकी में 10,000/- रुपये रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी साबूलाल फोरेस्ट गार्ड को वन विभाग की लक्ष्मीपुरा चौकी से डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 9413502834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।
Barmer, Barmer | Jun 15, 2026
राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष, NSUI राष्ट्रीय सचिव विनोद जाखड़ की लोकप्रियता! #VinodjakharRU - Barmer News