नौगांव: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का फूटा गुस्सा, रात में बिजली दफ्तर पहुंचे नौगांववासी
नौगांव नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा रविवार रात खुलकर सामने आ गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे बड़ी संख्या में नगरवासी बिजली विभाग कार्यालय पहुंच गए और विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली बंद की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।