मौदहा: बिवांर थाना क्षेत्र में ग्रामीण की शिकायत पर शराबी युवक को हिरासत में लेकर शुरू हुई कार्रवाई
बिवांर थाना क्षेत्र के करगांव मैं एक शराबी युवक द्वारा अक्सर परेशान करने व मारपीट करने की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है। करगांव के लखन सविता ने तहरीर देकर बताया कि रंजिश के चलते गांव का रवींद्र श्रीवास शराब के नशे में अक्सर अभद्रता कर हंगामा मचाता रहता है। उसके दरवाजे के पास से निकलते वक्त उसने डंडे से मारपीट की और जान से मार