कुडू: कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में कचरा उठाव अभियान शुरू, नियमित सफाई व्यवस्था लागू, लोगों से कांच अलग रखने की अपील
Kuru, Lohardaga | May 23, 2026 कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रखंड प्रशासन द्वारा शनिवार सुबह लगभग 9 बजे से कचरा उठाव अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के सामने जमा कचरे को हटाया गया। लंबे समय से वहां कचरा जमा रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।