लातेहार: डेढ़ टंगवा घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के केबिन में दबे तीन लोग
लातेहार जिले के चंदवा-चांपी-लोहरदगा मुख्य मार्ग स्थित डेढ़ टंगवा घाटी के महादेव मंडा के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लोहा चदरा लोड एक अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया, जिससे चालक समेत तीन लोग ट्रक के केबिन में दब गए।