तिगांव: फरीदाबाद: फरीदाबाद बडोली पुल पर तेज रफ्तार कर की टक्कर से ऑटो में बैठी दंपति हुई घायल
बड़ौली पुल के पास तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। इसमें ऑटो में सवार दंपति घायल हो गए। उन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से छुट्टी मिलने के बाद बीपीटीपी थाना में शिकायत दी गई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित विरेन्द्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह मोहना रोड स्थित भीमसेन कॉलोनी में रहते हैं। साथ ही पेशे से अधिवक्ता हैं।