राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सैर-सपाटा क्षेत्र के पास झील में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में शव लगभग 2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है|