झांसी: झांसी के लाइट स्टेशन रोड पर स्थित पीएनबी बैंक के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Jhansi, Jhansi | Mar 27, 2025 झांसी के लाइट स्टेशन रोड पर स्थित पीएनबी बैंक के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे जनरेटर में फैल गई। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दरअसल गुरुवार समय करीब 5:20 पर पीएनबी बैंक के जनरेटर में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।