कन्नौज: कन्नौज शहर के गोधनी गांव में स्थित सिद्धपीठ गोबर्धनी देवी मंदिर, जानें इस देवी के गोबर से प्रकट होने का राज
देवी मंदिरों के काफी प्राचीन इतिहास हैं और कई मंदिर ऐसे भी है जिनका ऐतिहासिक देवी मंदिर होने के साथ-साथ चमत्कारिक मंदिर भी कहे जाते है, जो कुछ अद्भुत भी है और चमत्कारी भी। ऐसा ही एक मंदिर है कन्नौज शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर जो काफी पुराना है और सिद्ध भी है। कहा जाता है कि गौ माता के गोबर से देवी माॅं की मूर्ति प्रकट हुई थी ।