नासरीगंज: नासरीगंज हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक का असामयिक निधन, शिक्षक व छात्र-छात्राएं हुए शोकाकुल
नगर स्थित नासरीगंज हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक डा. कन्हैया सिंह का सोमवार को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बिक्रमगंज स्थित आवास पर सुबह में उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। इसी क्रम में सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वे लगभग 58 वर्ष के थे। और अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र