अजयगढ़: मच्छरों के खिलाफ नगर परिषद का 'महाअभियान', नालियों में कीटनाशक का छिड़काव
Ajaigarh, Panna | Apr 15, 2026 बदलते मौसम ने जहां एक और गर्मी से राहत दी है, वहीं मच्छरों की बढ़ती फौज ने शहरवासियों की नींद उड़ा दी है। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की आहट को देखते हुए नगर परिषद अब 'अलर्ट मोड' पर है। आज नगर की सड़कों और मुख्य नालियों में परिषद की टीम दवा के टैंकरों और स्प्रे मशीनों के साथ उतरी। सफाई दरोगा संजय जैन ने जमीनी स्तर पर छिड़काव कार्य का जायजा लिया और स्पष्ट कि