नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, कलेक्टर ने 152 आवेदनों पर की सुनवाई
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जनसुनवाई में आए 152 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए उनका निराकरण किया साथ ही पिछली जनसुनवाई में आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी भी ली। जनसुनवाई में राजस्व,भूमि विवाद,अवैध कब्जा,सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षा संबंधित मामले आए।