झांसी: झांसी जीआरपी ने वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से शातिर मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Apr 4, 2026 वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और मोबाइल पर हाथ साफ करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी ने शनिवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक कीमती एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 25,000 रुपये आंकी गई है।