विदिशा नगर: रक्त की कमी को लेकर आगे आए समाजसेवी, केमिस्ट एसोसिएशन ने लगाया शिविर
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इन दिनों रक्त की कमी सामने आने पर समाजसेवियों ने पहल की है। इसी क्रम में केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा रविवार दोपहर 12 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से 50 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि रक्त की कमी के चलते सबसे अधिक परेशानी थैलेसीमिया मरीजों को हो रही है।