सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से आज थानााध्यक्ष, यातायात के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुख्य सड़कों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुटपाथ और सड़क पर किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया।