दुधि: जरहां गांव में सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव में सर्पदंश से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात की है। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई। जरहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती ने बताया कि मंगलवार रात 71 वर्षीय सुखमनिया, पत्नी नान्हक, अपने घर के आंगन में पनारा के पास किसी काम से गई थीं।