बनमनखी: वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे वार्डवासी, नाले की सफाई की मांग कर रहे हैं
बनमनखी। नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में वर्षों से जलजमाव और टूटी नालियों की समस्या बनी हुई है। वार्ड संख्या 6 में बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क, वार्ड संख्या 7 के जीवछपुर रोड स्थित मछली पट्टी व रहमत नगर, संग्रिला स्कूल के समीप तथा वार्ड संख्या 1 के हृदयनगर सहित विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहता है। स्था