कोटड़ी: चंवरा के बालाजी रोड पर अवैध बजरी परिवहन के मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई ज़ब्त
बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंवरा के बालाजी रोड पर बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया। थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर खारों का खेड़ा के पास कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में विजय सिंह, अशोक महिया व विनोद गढ़वाल सहित पुलिस टी