शिवपुरी नगर: पति ने मांगा पानी, पत्नी ने दे दी 'सजा': शिवपुरी में पानी मांगने पर भड़की पत्नी ने पति को लाठी से पीटा, दांत टूटा
कहते हैं प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम होता है, लेकिन शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में एक पति को अपनी पत्नी से पानी मांगना भारी पड़ गया। पानी के बदले पति को ऐसी 'सजा' मिली कि उसे लहूलुहान हालत में सीधे थाने पहुंचना पड़ा। मामला जाटव मोहल्ले का है, जहां मंदी से मजदूरी करके लौटे एक शख्स की उसकी ही जीवनसंगिनी ने लाठी-डंडों से खातिरदारी कर दी।