जौनपुर: गुरुवार को जमैथा गांव में हुई चोरी की जांच में जुटी पुलिस, गांव वालों ने साधु पर जताई शंका
गुरुवार को शाम 4 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में थाना जफराबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जमैथा में दिनांक 27/28.11.2024 की रात्रि में प्राचीन ठाकुर बाडी मन्दिर में अज्ञात चोर द्वारा मन्दिर में स्थापित मूर्ति की चोरी कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 243/2024 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।