जौनपुर: सिद्दीकपुर गांव में चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपए की चोरी हुई
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में घर को निशाना बनाते हुए करीब 52 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में 700 ग्राम सोने और 700 ग्राम चांदी के आभूषणों के साथ एक लाख नकद शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।