जौनपुर: गुरुवार को मंदिर से लक्ष्मी और विष्णु जी की अष्टधातु की करोड़ों रुपये की मूर्तियां चोरी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित जमदग्नि ऋषि के तपोस्थली जमैथा गांव के शिवपुर पुरवे में स्थित ठाकुर बाड़ी मंदिर से बुधवार की देर रात को चोरों ने भगवान विष्णु तथा लक्ष्मी जी की करोड़ो रूपये की अष्टधातु की मूर्ति उठा ले गए। इस घटना की जानकारी गुरुवार सुबह करीब 7 बजे के आसपास जब ग्रामीणों को हुई तो गांव वाले आक्रोशित हो गए।